EnglishAapki
English Aapki

Verb in Hindi - Definition | Types & Examples | क्रिया किसे कहते है एवं क्रिया के प्रकार


Verb (क्रिया) क्या है?

Verb (क्रिया) वाक्य के वो शब्द है जो हमे subject द्वारा किए गए कार्य या उसकी अवस्था बारे मे बताते है। subject क्या कर रहा है या subject किस अवस्था मे है, ये हमे उस वाक्य की verb (क्रिया) को देख कर ही पता लगता है। कोई भी वाक्य बिना verb के कभी नहीं हो सकता।

verb के कुछ उदाहरण लेते है, जैसे:

Sleep (सोना), hear (सुनना), read (पढ़ना), write (लिखना), laugh (हँसना), cry (रोना), drink (पीना), इत्यादि।

जैसा की हम देख रहे है हिन्दी मे इन सब शब्दों के अंत 'ना' आता है जिससे हम हिन्दी मे क्रिया को पहचानने मे आसानी होती है, परंतु इंग्लिश मे ऐसा कुछ भी नहीं है।

Types of Verb In Hindi | क्रिया के प्रकार

इंग्लिश ग्रामर मे Verb के बहुत से प्रकार है, क्योंकि वाक्य मे verb के उपयोग के अनुसार verb के प्रकारों को बहुत से नाम दिए गए है। परंतु मुख्य: तौर से verb दो प्रकार की होती है। Main Verb (मुख्य क्रिया) और Helping Verb (सहायक क्रिया)

Main Verb (मुख्य क्रिया)

Subject (कर्ता) के द्वारा जो भी कार्य किया जाता है, चाहे वो कार्य शारीरिक हो, चाहे मानसिक हो, इनको जिन शब्दों से वाक्य मे दर्शाया जाता है, उन्हे वाक्य की Main Verb (मुख्य क्रिया) कहते है। Main Verb के दो प्रकार होते है।

Transitive Verb (सकर्मक क्रिया): वह क्रिया जिसके साथ object (कर्म/कारक) होता है वो Transitive Verb (सकर्मक क्रिया) कहलाती है। जैसे:

Ravi went to college. (रवि कॉलेज गया।)
She is completing the project. (वो प्रोजेक्ट पूरा कर रही है।)

हम देख रहे कि इन दोनों वाक्यों मे went और completing शब्द क्रिया है और college और project शब्द object है। क्योंकि वाक्य मे object है इसलिए went और completing सकर्मक क्रिया मतलब Transitive Verb कहलाएगी।

Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया): जिस वाक्य मे क्रिया के साथ object का उपयोग न हुआ हो वो Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) कहलाती है। जैसे:

She laughs. (वह हँसती है।)
They have gone. (वो जा चुके है।)

इन दोनों वाक्यों मे हम देख रहे है कि क्रिया laugh और gone के बाद किसी भी object का प्रयोग नहीं हुआ है, इसलिए इस तरह की क्रिया Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) कहलाती है।

Helping Verb / Auxiliary Verb (सहायक क्रिया)

किसी भी वाक्य के ऐसे शब्द जो उस वाक्य के काल (tense) या उस वाक्य मे Subject की क्षमता, अनुमति या संभावना को व्यक्त करने मे मुख्य क्रिया (main verb) की मदद करते है उसे Helping Verb कहते है। ये दो प्रकार की होती है पहली Primary Helping Verbs और दूसरी Modal Helping Verbs.

Primary Helping Verbs: is, am, are, do, does, did, was, were, have, has, had, having, been, being

Modal Helping Verbs: will, would, shall, should, can, could, may, might, must, dare, need, used to, ought to

अब Helping Verb को उदाहरण से समझते है, जैसे:

She is studying. (वो पढ़ रही है।)
She was studying. (वो पढ़ रही थी।)
She will be studying. (वो पढ़ रही होगी।)
She should study. (उसे पढ़ना चाहिए)
She can study. (वो पढ़ सकती है।)

जैसा की हम देख रहे है कि Helping Verb या Auxiliary Verb (सहायक क्रिया) वास्तव मे कितनी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि सभी वाक्यों मे सिर्फ Helping verb के बदल जाने से पूरे वाक्य का अर्थ ही बदल गया है।

Subject and Predicate Noun Pronoun Active and Passive Voice Conditional Sentences
Home About Contact Us
Terms & Conditions Privacy Policy Disclaimer
Copyright © EnglishAapki.com. All rights reserved