EnglishAapki
English Aapki

Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम) in Hindi


What is an indefinite pronoun?

चलिए समझते है Indefinite Pronoun को, Indefinite का अर्थ होता है, अनिश्चित, मतलब जो निश्चित ना हो। क्या निश्चित ना हो? वही जिसके बारे मे Indefinite Pronoun हमे बता रहा है। Pronoun हमेशा Noun के बदले मे प्रयोग किए जाते है, हम वाक्यों मे बार-बार Noun का प्रयोग नहीं करना चाहते है, इसलिए उसके स्थान पर Pronoun का प्रयोग करते है। तो Indefinite Pronoun क्या करेगा? ऐसे Nouns जो अनिश्चितता को दर्शाते हो उनकी जगह इसका उपयोग किया जाएगा। जैसे:

Someone has come to our house. (कोई हमारे घर पर आया है।)
यहाँ Someone (कोई) एक Indefinite Pronoun है, कैसे? कहा जा रहा है कि कोई आया है, पर निश्चित तोर पर किसी को पॉइंट नहीं किया गया है कि कौन आया है।

Can anyone help me? (क्या कोई मेरी मदद कर सकता है?)
यहाँ Anyone (कोई) एक Indefinite Pronoun है। यहाँ भी अनिश्चितता है की कौन मदद करेगा। हमने देखा की ये एक प्रश्न है तो आप कहेगे की फिर तो अनिश्चितता होगी ही। जी नहीं! बात प्रश्न की नहीं है। यहाँ प्रोनाउन किसी अनिश्चित व्यक्ति को दर्शा रहा है।

Everyone liked the movie. (सभी को मूवी पसंद आई।)
यहाँ Everyone (सभी) एक Indefinite Pronoun है, सभी को मूवी पसंद आई, किन्ही निश्चित व्यक्तियों को पॉइंट नहीं किया गया है कि इन इन को मूवी पसंद आई।

We have other option. (हमारे पास अन्य विकल्प हैं।)
यहाँ भी other (दूसरा) एक Indefinite Pronoun है, परंतु किसी एक निश्चित विकल्प की बात नहीं की जा रही है, अनिश्चितता बनी हुई है।

हम इसे इस तरह से समझ सकते है, वो प्रोनाउन जो वाक्य मे किसी अनिश्चित व्यक्ति, वस्तु, स्थान या राशि की ओर संकेत करते हो, ना की किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु, स्थान या राशि की ओर। हम आगे जब इसे उदाहरणों से और समझेंगे, तब ये अधिक स्पष्ट होते जायेगे।

Definition of a Indefinite Pronouns

वो Pronouns जो वाक्य मे किसी अनिश्चित व्यक्ति, वस्तु, स्थान या राशि का बोध कराते है उन्हे Indefinite Pronouns कहते हैं। हिंदी में इन्हे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

Indefinite pronouns are pronouns that refer to an unspecified person, object, place, or quantity in a sentence.

Types of Indefinite Pronouns in Hindi

क्योंकि pronouns वाक्य मे सब्जेक्ट का कार्य करते है। इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है की कौनसा Pronoun एकवचन की जैसे कार्य करता है, और कौनसा बहुवचन की जैसे कार्य करता है। इसलिए इंग्लिश ग्रामर में Indefinite Pronouns को तीन प्रकार से वर्गीकृत किया गया हैं।

  1. Singular Indefinite Pronouns
  2. Plural Indefinite Pronouns
  3. Indefinite Pronouns that can be Singular or Plural

Singular Indefinite Pronouns

Singular यानि कि एकवचन, Singular Indefinite Pronouns वो Pronouns होते है जो वाक्य के Subject को Singular बनाते है। मतलब इन Pronouns के प्रयोग से बनने वाले वाक्य, एकवचन वाले वाक्य माने जाएंगे।

Singular Indefinite Pronouns बहुत सारे है, आइए इन पर एक नजर डालते है।

Positive Singular Indefinite Pronouns: Everybody (सभी, हर कोई), Everyone (सभी, हर कोई), Everything (सब कुछ), Somebody (कोई, कोई व्यक्ति), Someone (कोई, कोई व्यक्ति), Something (कुछ, कोई चीज़)। इन Pronouns का उपयोग वाक्य मे सकारात्मक रूप से किया जाता है। या यूँ कहे हमे नकारात्मक वाक्यों के लिए इन Pronouns का प्रयोग नहीं करना है।

जिन Pronouns के आगे body या one लगा है जैसे Everybody और Everyone, इन दोनों का अर्थ समान है, सामान्यतया one वाले Pronouns औपचारिक (formal) वाक्यों मे, और body वाले Pronouns अनौपचारिक (informal) वाक्यों मे प्रयोग किए जाते है।

Negative Singular Indefinite Pronouns: Anybody (कोई भी, किसी), Anyone (कोई भी, किसी), Anything (कुछ भी), Nobody (कोई नहीं), No one (कोई नहीं), Nothing (कुछ नहीं), Neither (दोनों में से कोई नहीं)।

Negative Sentences (नकारात्मक वाक्यों) के लिए हमे इन Pronouns का उपयोग करना है। पर इसका मतलब ये नहीं है की ये सारे Pronouns केवल Negative Sentences के लिए ही प्रयोग आते है, Any वाले वाक्य हमेशा Negative नहीं होते।

इन Pronouns का प्रयोग करते समय वाक्यों को दोहरा नकारात्मक (Double Negatives) ना बनाए, जैसे:
गलत तरीका - I don't need nothing. (ये वाक्य गलत है, यहाँ don't के प्रयोग की जरूरत नहीं है, क्योंकि 'nothing' शब्द अपने आप मे ही negative (नकारात्मक) है। )
सही तरीका - I need nothing. (मुझे कुछ नहीं चाहिए।)
सही तरीका - I don't need anything. (मुझे कुछ भी नहीं चाहिए।)

एक और उदाहरण लेते है:

गलत तरीका - Nobody didn't come to the party. (ये वाक्य गलत है, यहाँ didn't के प्रयोग की जरूरत नहीं है, क्योंकि 'Nobody' शब्द अपने आप मे ही negative (नकारात्मक) है। )
सही तरीका - Nobody came to the party. (पार्टी में कोई नहीं आया।)

More Singular Indefinite Pronouns: Each (सभी, प्रत्येक), Either (दोनों में से एक), Little (छोटा, कम), Much (ज्यादा, बहुत), Another (दूसरा, अन्य), Other (दूसरा, अन्य), One (हरेक, हर किसी को)। ये सब भी Indefinite Pronouns हैं, आगे हम इन्हे बहुत से उदाहरणों से समझेंगे।

Agreement with Verbs: हम जानते है कि किसी भी वाक्य मे verb अर्थात क्रिया का प्रयोग उसके सब्जेक्ट के अनुसार किया जाता है। अगर सब्जेक्ट Singular है तो verb भी singular होगी, और अगर सब्जेक्ट plural है तो verb भी plural होगी। क्योंकि Singular Indefinite Pronouns वाक्य मे सब्जेक्ट का कार्य करते है, और जैसा की इनके नाम से ही पता चल रहा है की ये वाक्य मे singular subject होते है, इसलिए इनके साथ हमेशा singular verb का प्रयोग किया जाता है।

अगर आपको Subject और Verb के बारे मे ठीक से पता नहीं है, तो फिर इन्हे समझने के लिए Subject and Predicate पेज पर जाए।

Singular Indefinite Pronouns Examples

Pronouns Singular Subject-Singular Verb
Anybody (कोई भी, किसी) If anybody sees my keys, please let me know.
(अगर किसी को मेरी चाबियाँ दिखें तो कृपया मुझे बताएं।)
Anyone (कोई भी, किसी) Anyone is welcome to come to the meeting.
(बैठक में आने के लिए किसी का भी स्वागत है।)
Anything (कुछ भी) Anything is better than doing nothing at all.
(कुछ भी न करने से कुछ भी करना बेहतर है।)
Everybody (सभी, हर कोई) Everybody enjoys a good movie.
(हर कोई एक अच्छी फिल्म का आनंद लेता है।)
Everyone (सभी, हर कोई) Everyone is expected to participate in the discussion.
(सभी से चर्चा में भाग लेने की अपेक्षा की जाती है।)
Everything (सब कुछ) Everything looks good.
(सब कुछ अच्छा लग रहा है।)
Somebody (कोई, कोई व्यक्ति) Is somebody going to pick up the phone?
(क्या कोई फ़ोन उठाने वाला है?)
Someone (कोई, कोई व्यक्ति) Someone has taken my book by mistake.
(किसी ने ग़लती से मेरी किताब ले ली है।)
Something (कुछ, कोई चीज़) Something was missing from the report.
(रिपोर्ट से कुछ गायब था।)
Nobody (कोई नहीं) Nobody knows what happened to the missing person.
(किसी को नहीं पता कि लापता व्यक्ति का क्या हुआ।)
No one (कोई नहीं) No one was available to answer the call.
(कॉल का उत्तर देने के लिए कोई भी उपलब्ध नहीं था।)
Nothing (कुछ नहीं) Nothing feels right about this decision.
(इस फैसले के बारे में कुछ भी सही नहीं लगता.)
Each (सभी, प्रत्येक) Each has their own opinion about the matter.
(मामले पर सबकी अपनी-अपनी राय है।)
Either (दोनों में से एक) Either is available to help you with your project.
(दोनों मे से कोई भी आपके प्रोजेक्ट में आपकी सहायता के लिए उपलब्ध है।)
Neither (दोनों में से कोई नहीं) Neither was present at the event.
(दोनों में से कोई भी इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं था।)
Little (छोटा, कम) Little has changed since we last visited.
(हमारी पिछली यात्रा के बाद से थोड़ा बदलाव आया है।)
Much (ज्यादा, बहुत) Much has been said about the topic already.
(इस विषय पर पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है।)
Another (दूसरा, अन्य) Another is on the way.
(दूसरा रास्ते में है।)
Other (दूसरा, अन्य) One shoe is here, but the other is missing.
(एक जूता तो यहाँ है, लेकिन दूसरा गायब है।)
One (हरेक, हर किसी को) If one is not careful, mistakes can happen.
(यदि कोई सावधान न रहे तो ग़लतियाँ हो सकती हैं।)

Plural Indefinite Pronouns

Plural यानि की एक से ज्यादा, Plural Indefinite Pronouns वो Pronouns होते है जो एक से ज्यादा, अनिश्चित व्यक्तियों, वस्तुओं या स्थानों का बोध कराते है। ध्यान रखने की बात ये है कि इन Pronouns के साथ हमेशा Plural Verb का प्रयोग होता है, इसलिए इन्हे Plural Indefinite Pronouns कहते है।

Both (दोनों), Few(कुछ), Many (अनेक), Others (अन्य), Several (अनेक), ये सभी Plural Indefinite Pronouns हैं। आइये इन्हे अब उदाहरणों से समझते है।

Plural Indefinite Pronouns Examples

Pronouns Plural Subject-Plural Verb
Both (दोनों) Both were selected for the scholarship.
(दोनों को स्कॉलरशिप के लिए चुना गया।)
Few (कुछ) Few know the true story behind the event.
(घटना के पीछे की सच्ची कहानी बहुत कम लोग जानते हैं।)
Many (अनेक) Many are called, but few are chosen.
(बहुतों को बुलाया जाता है, परन्तु कुछ ही चुने जाते हैं।)
Others (अन्य) Some like coffee, others prefer tea.
(कुछ को कॉफी पसंद है, अन्य लोग चाय पसंद करते हैं।)
Several (अनेक) Most liked the idea, but several did not.
(अधिकांश को यह विचार पसंद आया, लेकिन कई को नहीं।)

Indefinite Pronouns that can be Singular or Plural

कुछ Indefinite Pronouns ऐसे होते है जो वाक्य के भाव के आधार पर कभी Singular Subject का कार्य करते है, तो कभी Plural Subject का कार्य करते है। अर्थात अगर वाक्य मे एकवचन का भाव प्रकट हो रहा हैं तो वाक्य मे Singular Verb का प्रयोग होगा और अगर बहुवचन का भाव प्रकट हो रहा है तो वाक्य मे Plural Verb का प्रयोग होगा।

All (सभी), Any (कोई भी), More (अधिक), Most (अधिकांश), None (कोई नहीं), Some (कुछ), ये सभी वो Indefinite Pronouns हैं, जो कभी Singular हो जाते है तो कभी Plural हो जाते है। आइये इन्हे अब उदाहरणों से समझते है।

Singular or Plural Indefinite Pronouns Examples

Pronouns Sentences
All (सभी) Singular: All is well with the plan.
(योजना में सब ठीक है।)
Plural: All are invited to the party.
(सभी को पार्टी में आमंत्रित किया गया है।)
Any (कोई भी) Singular: Any is acceptable for the meeting.
(बैठक के लिए कोई भी स्वीकार्य है।)
Plural: Are any of the volunteers available?
(क्या कोई स्वयंसेवक उपलब्ध है?)
More (अधिक) Singular: More is needed to complete the task.
(कार्य को पूरा करने के लिए और अधिक की जरूरत है।)
Plural: More were chosen for the team.
(टीम के लिए और अधिक चुने गए।)
Most (अधिकांश) Singular: Most of the data is accurate.
(अधिकांश डेटा सटीक है।)
Plural: Most of the guests have already arrived.
(ज्यादातर मेहमान पहले ही आ चुके हैं।)
None (कोई नहीं) Singular: None is left after the event.
(घटना के बाद कोई नहीं बचा।)
Plural: None of the answers were correct.
(कोई भी उत्तर सही नहीं था।)
Some (कुछ) Singular: Some is left in the container.
(कुछ कंटेनर में बचा हुआ है।)
Plural: Some of the options are still open.
(कुछ विकल्प अभी भी खुले हैं।)
Subject and Predicate Noun Pronoun Active and Passive Voice Conditional Sentences
Home About Contact Us
Terms & Conditions Privacy Policy Disclaimer
Copyright © EnglishAapki.com. All rights reserved