EnglishAapki
English Aapki

Personal Pronoun (व्यक्तिवाचक सर्वनाम) in Hindi


Pronouns मे Personal Pronouns काफी महत्वपूर्ण Pronouns है। अगर हम इंग्लिश ग्रामर मे Types of Pronouns को समझना शुरू करेगे तो सबसे पहले Personal Pronouns को ही समझना होगा। इससे ये समझ सकते है की ये कितने महत्वपूर्ण Pronouns होते है।

तो ये Personal Pronouns क्या होते है? देखिए Personal शब्द Person शब्द से बना है, Personal मतलब जो किसी Person से संबंधित हों। इंग्लिश ग्रामर मे तीन प्रकार के Person होते है, First Person (फर्स्ट पर्सन), Second Person (सेकंड पर्सन) और Third Person (थर्ड पर्सन)। ऐसे Pronoun जो किसी ना किसी Person को अभिव्यक्त करते हो उन्हे Personal Pronoun कहते है।

Definition of a Personal Pronoun

ऐसे शब्द जो किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी के नाम के स्थान पर प्रयोग किए जाते है अथवा तीन तरह के Persons के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उन्हे Personal Pronoun कहते हैं। हिंदी में इसे व्यक्तिवाचक सर्वनाम कहते है।

Such words that are used in place of the name of a person, thing, or creature, or the words that are used for three types of persons, are called personal pronouns.

Types of Personal Pronoun in Hindi

इंग्लिश ग्रामर में Personal Pronouns को तीन प्रकार से वर्गीकृत किया गया हैं।

  1. First Person Personal Pronoun
  2. Second Person Personal Pronoun
  3. Third Person Personal Pronoun

First Person Personal Pronoun

आइए पहले First Person Personal Pronoun की परिभाषा को समझते है, उसके बाद इन pronouns को अच्छे से समझेंगे।

Definition of First Person Personal Pronoun

वाक्यों मे स्वयं का बोध कराने के लिए जिन Pronouns का प्रयोग होता है उन्हे First Person Personal Pronouns कहते है।

What is First Person Personal Pronoun

First Person Personal Pronoun को समझने के लिए पहले हमे ये समझना होगा कि First Person (फर्स्ट पर्सन) क्या होता है और बातचीत मे First Person को कैसे पहचान सकते है? जब हम अपनी भावनाओं, अनुभूतियों, विचारों एवं स्वयं के साथ घटित होने वाली घटनाओ के बारे में बात करते हैं, या ऐसे कहे जब हम अपनी खुद की बात करते हैं, तो वो वाक्य First Person का वाक्य होता हैं। जब भी बोलने वाला अपने बारे मे बात करेगा तो उसे हमेशा First Person मे ही बात करनी होगी, जब किसी वाक्य मे I (मै), me (मुझे), mine (मेरा), we (हम), us (हमे), ours (हमारा) आदि शब्द आते है तो ये सभी शब्द First Person pronouns को दर्शाते है।

जैसे:
I did not go to college today. (मै आज कॉलेज नहीं गया। )
He came to see me yesterday. (वह कल मुझसे मिलने आया था।)
This is my book. (यह मेरी किताब है।)
We all have seen Mumbai thoroughly. (हम सबने मुंबई अच्छे से देखा है।)
I will go to meet him myself tomorrow. (मैं कल उनसे मिलने स्वयं जाऊँगा।)

इन सब वाक्यों मे स्वयं के बारे मे बात हो रही है, जिसमे I, me, my, we और myself शब्द First Person को दर्शा रहे हैं। जैसा की हम देख पा रहे है कि किसी वाक्य मे First Person सब्जेक्ट है जैसे 'I और we', तो कही ऑब्जेक्ट है जैसे 'me', तो कही अपने अधिकार के बात कर रहा है जैसे 'my', तो कही स्वयं के बारे मे स्वयं ही बता रहा है जैसे 'myself'।

हमे ये ध्यान रखना है, यहॉं 'my' शब्द फर्स्ट पर्सन को तो अभिव्यक्त कर रहा है परंतु ये Pronoun नहीं है, ये Determiner है। ऐसा क्यों? क्योंकि pronoun हमेशा noun के स्थान पर प्रयोग होता है जबकी 'my' के तुरंत बाद 'book' शब्द आ रहा है, जो की एक noun है, और noun और pronoun एक साथ कैसे आ सकते है।

इसी तरह से 'myself' शब्द pronoun तो है परंतु इसे Reflexive Pronouns या Emphatic Pronouns की श्रेणी मे रखा जाता है। इस प्रकार First Person वाले Pronouns का भी वर्गीकरण संभव हैं।

सबसे पहले First Person Personal Pronouns के उदाहरण लेते है और उनके Case Types को समझते है।

First Person Personal Pronoun Examples

First Person Singular Plural
Subjective or Nominative Case 'I'
I will finish the project by tomorrow.
(मैं कल तक प्रोजेक्ट पूरा कर लूंगा।)
'we'
We will finish the project by tomorrow.
(हम कल तक प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे।)
Objective Case 'me'
This book belongs to me and my siblings.
(यह किताब मेरी और मेरे भाई-बहनों की है।)
'us'
These books belong to us.
(ये किताबें हमारी है।)
Possessive Case 'mine'
This victory is not only yours but also mine.
(ये जीत सिर्फ आपकी नहीं मेरी भी है।)
'ours'
This victory is not only yours but also ours.
(ये जीत सिर्फ आपकी नहीं हमारी भी है।)

अब हम First Person Determiner के उदाहरणों को लेते है, क्योंकि बहुत बार Determiner और Pronoun मे भ्रम हो जाता है। हम इन्हे pronouns के श्रेणी मे नहीं रख सकते है, क्योंकि इन Determiners के तुरंत बाद noun आता है जो उस noun के possession (अधिकार) को बताता है। जबकी pronoun हमेशा noun के स्थान पर प्रयोग किए जाते है।

First Person Determiner

Case Singular Plural
Possessive Case 'my'
I love spending time in my garden.
(मुझे अपने बगीचे में समय बिताना अच्छा लगता है।)
'our'
We love spending time in our garden.
(हमें अपने बगीचे में समय बिताना अच्छा लगता है।)

अब हम First Person Reflexive Pronouns या Emphatic Pronouns के उदाहरण लेते है। क्योंकि ये भी person के लिए प्रयोग लिए जाते है। इन्हे हम Personal Pronouns मे नहीं ले रहे है, क्योंकि इनका उपयोग वाक्य मे थोड़ा अलग रूप मे होता है। इन्हे अच्छे से समझने के लिए Reflexive & Emphatic Pronoun पेज पर जाए।

First Person Reflexive Pronouns / Emphatic Pronouns

Singular Plural
'myself'
I found myself lost in the beauty of the sunset.
(मैंने स्वयं को सूर्यास्त की सुंदरता में खोया हुआ पाया।)
'ourselves'
We all found ourselves lost in the beauty of the sunset.
(हम सभी ने खुद को सूर्यास्त की सुंदरता में खोया हुआ पाया।)

Second Person Personal Pronoun

आइए पहले Second Person Personal Pronoun की परिभाषा को समझते है, उसके बाद इन pronouns को अच्छे से समझेंगे।

Definition of Second Person Personal Pronoun

वाक्यों मे सुनने वाले का बोध कराने के लिए जिन Pronouns का प्रयोग होता है उन्हे Second Person Personal Pronoun कहते है।

What is Second Person Personal Pronoun

Second Person Personal Pronoun समझने के लिए पहले हमे ये समझना होगा कि Second Person (सेकन्ड पर्सन) वाले वाक्य कौनसे होते है? इसलिए पहले Second Person को समझते है। जब कोई सामने वाले को संबोधित करके, सामने वाले की ही बात करता है, तो उस बातचीत के वाक्य Second Person के वाक्य कहलाते है, ऐसे वाक्यों मे You (तुम), your (तुम्हारा), yours(तुम्हारे), yourself (तुम स्वयं) और yourselves (आप सब स्वयं) आदि शब्द आते है। इस तरह से हम कह सकते है जो ऐसे वाक्य जो सुनने वाले का बोध कराते है, उन्हे Second Person के वाक्य कहते है।

जैसे:
You can learn a lot by asking questions. (तुम प्रश्न पूछकर बहुत कुछ सीख सकते हैं।)
I appreciate your willingness to learn. (मैं तुम्हारी सीखने की इच्छा की सराहना करता हूं।)
The book on the table is yours. (मेज़ पर रखी किताब तुम्हारी है।)
Believe in yourself and your abilities. (अपने आप पर और अपनी योग्यताओ पर विश्वास रखें।)
You can do it if you believe in yourselves. (यदि आप सबका स्वयं पर भरोसा है तो आप यह कर सकते हैं।)

इन सब वाक्यों मे किसी दूसरे को संबोधित किया जा रहा है, जिसमे You, your, yours, yourself और yourselves शब्द Second Person को दर्शा रहे हैं। जैसा की हम देख पा रहे है कि किसी वाक्य मे Second Person सब्जेक्ट है तो कही ऑब्जेक्ट है जैसे 'you', तो कही दूसरे के अधिकार के बात कर रहा है जैसे 'your और yours', तो कही दूसरे को उसके स्वयं बारे मे बता रहा है जैसे 'yourself' और 'yourselves'।

जैसा की हमने पहले Determiner को समझा है उसी तरह यहाँ भी हमे ये ध्यान रखना है कि 'your' शब्द यहॉं सेकंड पर्सन को तो अभिव्यक्त कर रहा है परंतु ये Pronoun नहीं है, ये Determiner है। क्योंकि 'your' शब्द के तुरंत बाद noun आ रहा है, और pronoun हमेशा noun के स्थान पर प्रयोग होता है, इसलिए pronoun के तुरंत बाद noun नहीं आ सकता है।

इसी तरह से 'yourselves' शब्द pronoun तो है परंतु इसे Reflexive Pronouns या Emphatic Pronouns की श्रेणी मे रखा जाता है। इस प्रकार Second Person वाले Pronouns का भी वर्गीकरण संभव हैं।

आइए सबसे पहले Second Person Personal Pronoun के उदाहरण लेते है और उनके Case Types को समझते है।

Second Person Personal Pronoun Examples

Case Singular Plural
Subjective or Nominative Case 'you'
You can achieve your goals.
(तुम अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हो।)
'you'
You can succeed together.
(आप साथ मिलकर सफल हो सकते हैं।)
Objective Case 'you'
I'm here to support you.
(मैं आपके समर्थन करने के लिए यहाँ हूँ।)
'you'
How can I assist you all today?
(मैं आप सभी की आज कैसे सहायता कर सकता हूँ?)
Possessive Case 'yours'
The final decision is yours.
(अंतिम निर्णय आपका है।)
'yours'
Victory is yours, celebrate together.
(जीत आपकी है, मिलकर जश्न मनाएं।)

अब हम Second Person Determiner के उदाहरणों को लेते है, क्योंकि बहुत बार Determiner और Pronoun मे भ्रम हो जाता है। हम इन्हे pronouns के श्रेणी मे नहीं रख सकते है, क्योंकि इन Determiners के तुरंत बाद noun आता है जो उस noun के possession (अधिकार) को बताता है। जबकी pronoun हमेशा noun के स्थान पर प्रयोग किए जाते है।

Second Person Determiner

Case Singular Plural
Possessive Case Determiner 'your'
I'm here for your assistance.
(मैं आपकी सहायता के लिए यहाँ हूँ।)
'your'
I'm here to help all of you.
(मैं आप सब की मदद के लिए यहाँ हूँ।)

अब हम Second Person Reflexive Pronouns या Emphatic Pronouns के उदाहरण लेते है। क्योंकि ये भी person के लिए प्रयोग लिए जाते है। इन्हे हम Personal Pronouns मे नहीं ले रहे है, क्योंकि इनका उपयोग वाक्य मे थोड़ा अलग रूप मे होता है। इन्हे अच्छे से समझने के लिए Reflexive & Emphatic Pronoun पेज पर जाए।

Second Person Reflexive Pronouns / Emphatic Pronouns

Singular Plural
'yourself'
Be true to yourself.
(ख़ुद के प्रति ईमानदार रहो।)
'yourselves'
Everyone take care of yourselves.
(सभी लोग अपना ख्याल रखें।)

Third Person Personal Pronoun

सबसे पहले Third Person Personal Pronoun की परिभाषा को समझते है, उसके बाद इन pronouns को अच्छे से समझेंगे।

Definition of Third Person Personal Pronoun

वाक्यों मे जिनके बारे मे बात की जा रही है ऐसे व्यक्ति,वस्तु, स्थान आदि का बोध कराने के लिए जिन Pronouns का प्रयोग होता है उन्हे Third Person Personal Pronoun कहते है।

What is Third Person Personal Pronoun

Third Person Personal Pronoun समझने के लिए पहले हमे ये समझना होगा कि Third Person (थर्ड पर्सन) वाले वाक्य कौनसे होते है? जब बातचीत सीधे तौर पर स्वयं के बारे में ना हो या जिस व्यक्ति से बात कर रहे हैं उसके बारे में भी ना हो, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के बारे में बात हो रही हो तो उन वाक्यों या शब्दों को Third Person कहते है।

Third Person के वाक्यों मे he (वह), she (वह), it (यह), they (वे), him (उसे), her (उसे), them (वे), their (उनका), his (उसका), hers (उसका), its (इसका), theirs (उनका), himself (वह स्वयं), herself (वह स्वयं), itself (यह स्वयं) and themselves (वो सब स्वयं) आदि शब्द आते है। हम यह भी कह सकते है कि जो वाक्य किसी अन्य व्यक्ति,वस्तु, स्थान आदि का बोध कराते है, उन्हे Third Person वाले वाक्य कहते है।

जैसे:
He sang beautifully. (उसने खूबसूरती से गाया।)
Rahul handed him the keys of the car. (राहुल ने उसे कार की चाबियाँ सौंपी।)
They planted flowers in their garden. (उन्होंने अपने बगीचे में फूल लगाए।)
The necklace was hers. (हार उसका था।)
They organized the books themselves. (उन्होंने किताबों को स्वयं व्यवस्थित किया।)

इन सब वाक्यों मे किसी अन्य की बात की जा रही है, जिसमे He, Rahul, her, They, hers और themselves शब्द Third Person को दर्शा रहे हैं। जैसा की हम देख पा रहे है कि किसी वाक्य मे Third Person सब्जेक्ट है जैसे 'He, Rahul और They', तो कही ऑब्जेक्ट है जैसे 'her', तो कही किसी के अधिकार के बात कर रहा है जैसे 'their और hers', तो कही किसी अन्य के उसके स्वयं बारे मे बता रहा है जैसे 'themselves'। कुल मिला कर सारी बात किसी अन्य की हो रही है।

हमे ये ध्यान रखना है, यहॉं 'their' शब्द थर्ड पर्सन को तो अभिव्यक्त कर रहा है परंतु ये Pronoun नहीं है, ये Determiner है। जैसा की पहले बताया कि pronoun हमेशा noun के स्थान पर प्रयोग होता है जबकी 'their' के तुरंत बाद 'garden' शब्द आ रहा है, जो की एक noun है और noun और pronoun एक साथ आएंगे नहीं।

इसी तरह से 'themselves' शब्द pronoun तो है परंतु इसे Reflexive Pronouns या Emphatic Pronouns की श्रेणी मे रखा जाता है। इस प्रकार Third Person वाले Pronouns का भी वर्गीकरण संभव हैं।

सबसे पहले Third Person Personal Pronoun के उदाहरण लेते है और उनके Case Types को समझते है।

Third Person Person Personal Pronoun Examples

Third Person Singular Plural
Subjective or Nominative Case 'he/she/it'
She read a book under the shade of a tree.
(उसने एक पेड़ की छाया में किताब पढ़ी।)
'they'
They laughed at a joke.
(वे एक चुटकुले पर हँसे।)
Objective Case 'him/her/it'
She trusted him completely.
(उसने उस पर पूरा भरोसा किया।)
'them'
He blessed them.
(उसने उन्हें आशीर्वाद दिया।)
Possessive Case 'his/hers/ - '
The idea was hers.
(ये आइडिया उसका था।)
'theirs'
We respected their decision.
(हमने उनके फैसले का सम्मान किया।)

अब हम Third Person Determiner के उदाहरणों को लेते है, क्योंकि बहुत बार Determiner और Pronoun मे भ्रम हो जाता है। हम इन्हे pronouns के श्रेणी मे नहीं रख सकते है, क्योंकि इन Determiners के तुरंत बाद noun आता है जो उस noun के possession (अधिकार) को बताता है। जबकी pronoun हमेशा noun के स्थान पर प्रयोग किए जाते है।

Third Person Determiner

Case Singular Plural
Possessive Case 'his/her/its'
The bird flapped its wings.
(पक्षी ने अपने पंख फड़फड़ाये।)
'their'
They cherished their memories.
(उन्होंने उनकी यादें संजोकर रखीं।)

अब हम Third Person Reflexive Pronouns या Emphatic Pronouns के उदाहरण लेते है। क्योंकि ये भी person के लिए प्रयोग लिए जाते है। इन्हे हम Personal Pronouns मे नहीं ले रहे है, क्योंकि इनका उपयोग वाक्य मे थोड़ा अलग रूप मे होता है। इन्हे अच्छे से समझने के लिए Reflexive & Emphatic Pronoun पेज पर जाए।

Third Person Reflexive Pronouns / Emphatic Pronouns

Singular Plural
'himself / herself / itself'
The machine repaired itself automatically.
(मशीन ने अपने आप स्वयं को ठीक कर लिया।)
'themselves'
They motivated themselves to do better.
(उन सबने स्वयं को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।)
Subject and Predicate Noun Pronoun Active and Passive Voice Conditional Sentences
Home About Contact Us
Terms & Conditions Privacy Policy Disclaimer
Copyright © EnglishAapki.com. All rights reserved